बिहार में फिर बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

Neelam
By Neelam
4 Min Read

बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बार फिर से कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल सचिवालय, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, वित्त, राजस्व एवं भूमि सुधार समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस पूरे फेरबदल में सबसे बड़ा बदलाव राजभवन और गृह विभाग के स्तर पर देखने को मिला है।

दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव

1992 बैच के सीनियर IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह को अब राज्यपाल का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में महानिदेशक-सह-मुख्य जांच आयुक्त के पद पर तैनात थे, जिसका अतिरिक्त प्रभार वे आगे भी संभालते रहेंगे।

IAS कुंदन कुमार को गृह विभाग में बड़ी जिम्मेदारी

वहीं सम्राट सरकार ने कुंदन कुमार को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया है। बता दें, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है। गृह विभाग राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण से जुड़ा सबसे संवेदनशील विभाग माना जाता है। ऐसे में इस नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है।

अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय में अहम जिम्मेदारी

वहीं आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वे बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। प्रशासनिक हलकों में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि मंत्रिमंडल सचिवालय राज्य सरकार के सबसे अहम विभागों में गिना जाता है। डॉ. बी. राजेन्दर (IAS 1995), जो वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, उन्हें अब निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

राजस्व और आवास बोर्ड स्तर पर नए अतिरिक्त प्रभार

अधिसूचना के अनुसार, महिला और जूनियर अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी (2009 बैच) को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं 2012 बैच की इनायत खान (एमडी, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम) को इसी विभाग (राजस्व एवं भूमि सुधार) में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बदलाव

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2009 बैच के अधिकारी और बिहार मानवाधिकार आयोग के सचिव सीमा त्रिपाठी को सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतरिक्त प्रभार दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी और सिविल विमानन विभाग में विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य आवास बोर्ड पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राजीव कुमार श्रीवास्तव बने वित्त विभाग के अपर सचिव

बिहार प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी और प्रबंध निदेशक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पटना इनायत खान को विशेष सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को उद्योग विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को वित्त विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी और राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा को केंद्र सरकार के लिए विरमित कर दिया गया है।

Share This Article