गीतकार कैलाश खेर बांधेगें समा तो कवि कुमार विश्वास अपनी सुंदर प्रस्तुति से मन मोहेंगे धनबादवासियों का : 23-24 सितंबर को भव्य साहित्य महोत्सव का होगा आयोजन
1 min read
हिन्दी साहित्य विकास परिषद अपने 44वें स्थापना दिवस सह हिन्दी दिवस पर करेंगे आयोजित
मिरर मीडिया : गीतकार कैलाश खेर बांधेगें समा तो कवि कुमार विश्वास अपनी सुंदर प्रस्तुति से धनबादवासियों के मन मोहने धनबाद आने वाले हैं। आपको बता दें कि हिन्दी साहित्य विकास परिषद अपने 44वें स्थापना दिवस सह हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर 23 सितम्बर 2023 एवं 24 सितम्बर 2023 को एक भव्य साहित्य महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है।
इस बाबत धनबाद क्लब में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। आयोजन में देश के दो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. कुमार विश्वास एवं सुप्रसिद्ध लोक गीतकार कैलाश खेर शामिल होंगे।
वहीं संस्था के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि कोयलांचल के इतिहास में पहली बार इतना भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम गोल्फ ग्राउंड में आयोजित होगा। हिंदी साहित्य विकास परिषद की ओर से दोनो दिन बहुलाभकारी चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जायेगा।
जिसमें चिकित्सीय सलाह नहीं बल्कि बौद्धिक और मानसिक मनोरंजन किया जायेगा। कवि कुमार विश्वास के प्रेम गीत और देशभक्ति से भरी कविताएं और हास्य रचनाएं लोगों को हंसाएंगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन गीतकार कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे।