चैनपुर में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का शुभारंभ, सांसद वीडी राम ने किया उद्घाटन

KK Sagar
2 Min Read

पलामू: चैनपुर प्रखंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का उद्घाटन पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने किया। शिविर के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, विशेषकर आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी एवं वीबी-जी-राम योजना के पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन के अवसर पर सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि यह शिविर उन पात्र लाभार्थियों के लिए आयोजित किया गया है जो किसी कारणवश अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सके हैं। उन्होंने लोगों से तीन दिवसीय शिविर का लाभ उठाकर अपना पंजीकरण कराने की अपील की।

सांसद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए देशभर में 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन को आसान बनाया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनहित के मुद्दों को सदन में भी मजबूती से उठाते रहते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल सिंह, जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, अंचलाधिकारी सत्यम कुमार, शशिभूषण पांडेय, अलख दुबे, शशांक सुमन, जय दुबे, राजेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद, श्रवण गुप्ता, शंभू पासवान, भोला पांडेय, अविनाश कुमार सिन्हा, मनीष पांडेय, पंकज तिवारी, विजय शर्मा, किशन माखड़िया, सुदेश्वर चौधरी, शंकर साव, श्रवण चौधरी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....