नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता, सोमवारी सबर ने किया उद्घाटन

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड शिक्षा परियोजना पूर्वी सिंहभूम की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पोटका में किया गया। इस प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय गोलमुरी व लखाईडीह के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमबारी सबर ने किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता मे 13 इवेंट कराये गये, जिसमे प्रथम व द्वितीय स्थान पानेवाले को पुरस्कृत किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में कुंडिया सामद व करण किस्कु, निबंध लेखन प्रतियोगिता में पुदु हेंब्रम व शिबू मुंडा, चित्रकला प्रतियोगिता में सागेन हेंब्रम व बबलू सोरेन, रंगोली प्रतियोगिता में हरी सबर, चेतन पूर्ती व नारायण मुर्मू व रेशमा कुमारी, निशाद हांसदा व सुगीता सोरेन, 100 मीटर दौड़ में अमित हेंब्रम व गनी पूर्ती, 200 मीटर दौड़ में आशिष मुर्मू व जयंत सरदार, नृत्य प्रतियोगिता में एनएससीबीएवी लखाईडीह व एनएससीबीएवी गोलमुरी, बैंड प्रतियोगिता एनएससीबीएवी लखाईडीह, 100 मीटर दौड़ बालिका मे सांझली माझी व सोनाली हांसदा, 200 मीटर दौड़ बालिका के लिए संजू मुर्मू व सिनगो मार्डी, तीन पैर दौड़ में बारमनी सरदार-भारती माझी व मिरनमाई जोजो व चॉकलेट रेस में सेफाली सरदार व सेफाली हेंब्रम को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से बीइइओ विनय कुमार दुबे, पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा, एपीओ बिंदु झा, बीपीओ बी नंदी व जयश्री बोयपाई, सोनु महतो, वार्डेन रूमा हालदार, ज्योति सागर, ललिता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *