झमाडा आश्रितों को धनबाद थाना की ओर से नोटिस : सरकारी काम में बाधा डालने के लगाया गया है आरोप
1 min read
मिरर मीडिया : सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में शुक्रवार को झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को धनबाद थाना की ओर से नोटिस दिया गया। उनपर ये आरोप लगाया गया है की मंगलवार यानी की 7 फरवरी को उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने का काम किया।
जब उन्हें ये सब करने से रोका गया तो आश्रितों ने निगम के अधिकारियों और कर्मियों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की। इस घटना क्रम में कई लोगों के ऊपर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसी के एवज में इन्हें नोटिस दिया गया।
नोटिस मिलने के बाद आश्रितों ने बताया की मंगलवार को सिर्फ धरना दिया गया था। उस दिन जो कुछ भी हुआ उसके लिए निगम और कुछ अज्ञात लोग जिम्मेवार है। लगाए गए आरोप बेबुनियाद है।
उस दिन सिर्फ धरना दिया गया था जिसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी, अगर लड़ाई ही करनी होती तो लगभग एक साल का समय यू ही धरना देकर बेकार नहीं करते। आज अकारण हमें उस दिन की लड़ाई के लिए जिम्मेवार ठहराया जा रहा है और नोटिस दिया जा रहा है।