रेल कर्मचारियों के बच्चों के बीच आयोजित किया गया ऑन-द-स्पॉट निंबध प्रतियोगिता : बच्चों ने दिखाई अपनी बेहतरीन प्रतिभा
1 min read
मिरर मीडिया : पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा धनबाद के जैक एण्ड जिल मोंटेशरी स्कूल हिल कॉलोनी में रेल कर्मचारियों के बच्चों के बीच रविवार को ऑन-द-स्पॉट निंबध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बता दें कि यह प्रतियोगिता पूरे भारतीय रेल में इसी दिन एवं एक ही समय पर आयोजित की गई।

प्रतियोगिता तीन ग्रुप विभाजित था।
ग्रुप – 1 – 06 से 09 वर्ष- शब्द 100 से 200
ग्रुप – 2 – 09 से 12 वर्ष – शब्द 100 से 200
ग्रुप – 3 – 12 से 15 वर्ष- शब्द 300 से 400
निंबध का ग्रुप अनुसार निम्न विषय था –
ग्रुप – 1 – मेरे दादा दादी अथवा मेरी साइकिल अथवा मेरी पंसदीदा कहानी।
ग्रुप – 2 – आउटडोर गेम्स का महत्व अथवा यदि मुझमें उड़ने की क्षमता होती।
ग्रुप – 3 – चंदयाद मिशन – 3 अथवा आपकी पसंदीदा पुस्तक की समीक्षा।

गौरतलब है कि तीनों ग्रुप में कुल 51 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं उनके द्वारा काफी उत्साह देखा गया। जबकि निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा खूब दिखाई।
अन्त में धनबाद मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा गरिमा सिन्हा ने प्रतियोगिता में भाग लिए सभी बच्चों को उपहार वितरित किए। इस मौके पर संगठन की अन्य सदस्य भी उपस्थित थी।