लगभग 2.5 किलो गांजा के साथ 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार : सभी धनबाद से गांजे की डिलिवरी करने पहुंचे थे देवघर
1 min read
मिरर मीडिया : धनबाद से गांजे की डिलिवरी करने पहुंचे 5 बदमाशों को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गांजा तस्करी के पुलिस ने सरवा थाना अंतर्गत भैयाडी गांव में छापेमारी कर धनबाद से गांजे की डिलिवरी करने पहुंचे 5 बदमाशों के साथ कुल 2.5 किलो के करीब गांजा भी बरामद किया है।
बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित दल ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी गांजे के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी तस्कर धनबाद जिले के रहने वाले हैं।