HomeJharkhand Newsब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस...

ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 5 का शुभम कुमार सिंह और चटाई कॉलोनी का राकेश कुमार उर्फ राकेश चरसी शामिल है। इनके पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे लोग भुइयांडीह की एक महिला से ब्राउन शुगर की खरीदारी कर लाते हैं और उसे इलाके में 200 से 250 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचते हैं। वहीं मानगो पुलिस ने सीतारामडेरा पुलिस की सहायता से ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाली महिला के घर छापेमारी की। लेकिन महिला मौके से फरार हो ग‍ई। लेकिन पुलिस ने मौके से महिला के भाई को हिरासत में लिया है।

.

Most Popular