June 8, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

सेवानिवृत्त हुए श्रम अधीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह को सम्मान समारोह आयोजन कर दी गई विदाई

1 min read

समाज और श्रमिक के लिए काम करने का लिया संकल्प

मिरर मीडिया : श्रम अधीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर बरटांड स्थित श्रम कार्यालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पुष्पगुच्छ व फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके शानदार कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय मंगलमय जीवन की कामना की।

श्रम अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने 1 फरवरी 1989 को हजारीबाग कमिश्नरी से अपनी सेवा शुरू की। श्रम निरीक्षक के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में हुई। वहां 3 वर्ष तक श्रम निरीक्षक रहे।

उसके बाद मार्च 1993 में धनबाद सदर प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया। सेवा काल के दौरान उन्होंने सरायकेला, दुमका, बोकारो में भी अपनी सेवा प्रदान की।

आज धनबाद से श्रम अधीक्षक के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

उन्होंने कहा कि समाज और श्रमिकों के लिए काम करने की दृढ़ इच्छा है। अपने सेवाकाल के 34 वर्ष का अनुभव सेवा कार्य में लगाएंगे।

इस मौके पर श्रम अधीक्षक प्रवीन कुमार, रंजीत कुमार, नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार सहित श्रम कार्यालय के कर्मचारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.