Table of Contents
Dhanbad SSP हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय 2) संदीप गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। DSP नें बैठक के दौरान न्यायालय से मिलने वाले आदेश व प्रतिवेदन को लेकर समीक्षा की और सम्बंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
न्यायालय से मिलने वाले प्रतिवेदन पर ससमय कार्रवाई करने के निर्देश
बैठक के दौरान डीएसपी संदीप गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए न्यायालय से मिलने वाले प्रतिवेदन पर ससमय कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी मामलों मे तय समय पर गवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। न्यायलय से जुड़े सभी मामलों में सम्बंधित गवाहों को गवाही की तारीख व समय पूर्व में ही सूचित करने का निर्देश दिया ताकि गवाह ससमय अदालत में हाजिर हो सके।
समय पूर्व मुक़दमे से जुड़ी सूचनाएँ दी जाये ताकि पता चल सके उनकी गवाही कब और कहाँ होनी है
पूर्व में दिए गए निर्देशों के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएसपी ने अदालत की कार्यवाही से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों की गवाही होनी है वैसे व्यक्तियों को नियमित तौर पर समय पूर्व मुक़दमे से जुड़ी सूचनाएँ दे दी जाये ताकि गवाही के लिए आने वाले व्यक्तियों को यह जानकारी हो सके की सम्बंधित मामले मे उनकी गवाही कब और कहाँ होनी है ।
न्यायालय से प्राप्त आदेशों, वारंट व कुर्की की कार्रवाई को यथाशीघ्र तामिल करने के निर्देश
इसके अतिरिक्त डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय से प्राप्त आदेशों, वारंट व कुर्की की कार्रवाई को यथाशीघ्र तामिल की जाये।
ये खबर भी पढ़े…..
- धनबाद में बिना वैध दस्तावेज के कोयला ट्रांसपोर्टिंग का बड़ा खेल! जिला प्रशासन की कार्रवाई में 2 दिनों में 40 हाईवा जब्त
- निरसा के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग का सनसनीखेज मामला, 10वीं के छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू
- सीआईएसएफ का सिजुआ में ताबड़तोड़ एक्शन, दो जगहों से 53 टन अवैध कोयला जब्त
- ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रथ खींचकर किया शुभारंभ
- ‘भाजपा में दादागिरी और स्वार्थ की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं’: पांडवेश्वर विधायक जितेंद्र तिवारी

