Dhanbad – आरोप में फंसे CO शशिभूषण सिंह अभी बने रहेंगे गोविंदपुर अंचलाधिकारी : आचार संहिता के कारण तबादला नहीं हुआ मान्य

KK Sagar
3 Min Read
CO शशिभूषण सिंह

Table Of Content….

  • आचार संहिता लगने के कारण स्थानांतरण नहीं हुआ मान्य पहले की भांति संभाला कामकाज
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने CO पर गैंगस्टर प्रिंस खान से संबंध के लगाए थें आरोप

Details…..

𝘬. 𝘬. 𝘴ꪖᧁꪖ𝘳.. ✍️.. : Jharkhand में जमीन से जुड़े मामले में Dhanbad गोविंदपुर अंचल के अंचलाधिकारी CO शशिभूषण सिंह ED के रडार पर आ चुके हैं उनपर पहले से भी कई आरोप लग चुके हैं वहीं झारखंड में राज्य सरकार ने कई अंचलाधिकारीयों का तबादला कर दिया जिसमें गोविंदपुर के CO शशिभूषण सिंह भी शामिल थें।  विभाग ने उनका स्थानांतरण मुख्यालय कर दिया पर स्थानांतरण के बावजूद फिलहाल वो अपने पहले पद पर बने रहेंगे।

CO शशिभूषण सिंह का तबादला
CO शशिभूषण सिंह का तबादला

आचार संहिता लगने के कारण CO का स्थानांतरण नहीं हुआ मान्य पहले की भांति संभाला कामकाज

बता दें कि स्थानांतरण के आदेश के बाद 16 मार्च की शाम को सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे Dhanbad गोविंदपुर पहुंचे। प्रभार लेने वाले चतरा के सीओ धर्मेंद्र कुमार दुबे भी आदर्श आचर संहिता लागू होने के बाद पदभार ग्रहण नहीं कर पाए। जिसके साथ गोविंदपुर के पूर्व अंचलाधिकारी शशिभूषण सिंह अपने पद पर बने रहेंगे। ED की जांच में फंसे शशिभूषण सिंह को लेकर 15 मार्च को राजस्व, निबंधन शशिभूषण सिंह को पदभार सौंपने के लिए उन्हें सूचना दी गई, लेकिन वे नहीं आए। इस स्थिति में दुबे ने स्वतः प्रभार ले लियां था।

ऐसे में मंगलवार को शशिभूषण सिंह गोविंदपुर अंचल कार्यालय पहुंचे और पूर्व की भांति अपना कार्य किया। वे समय पर कार्यालय पहुंचे। फाइलों का कार्य निष्पादित करने के बाद मुख्यालय दिवस में आए लोगों से भी वे मिले।

अंचल निरीक्षक कुमार सत्यम भारद्वाज, तथा सभी राजस्व उपनिरीक्षकों के साथ बैठक की ओर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने CO पर गैंगस्टर प्रिंस खान से संबंध के लगाए थें आरोप

अब सवाल यह उठता है कि भ्रष्टाचार और जमीन से जुड़े मामले में ED के दायरे में आने के बाद उनका वही पद पर बने रहना कहाँ तक उचित है जबकि इसे लेकर झारखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने भी CO पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। CO सीओ शशिभूषण सिंह पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने कई सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि गोविंदपुर के सीओ और वहां के कुछ कर्मियों का गैंगस्टर प्रिंस खान से संबंध है। और इसी के सहारे उन्होंने अकूत संपत्ति बनाई है।

बता दें कि Dhanbad में गोविंदपुर अंचल के अंचलाधिकारी CO शशिभूषण सिंह के ठिकानों पर ED की छापेमारी के बाद ED द्वारा समन भेज उन्हें पूछताछ के लिए 2 अप्रैल को बुलाया है।

ये खबरें भी पढ़े…..

[su_posts posts_per_page=”3″ tax_operator=”NOT IN” order=”desc”]

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!