September 22, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

चंद्रयान –3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए धनबाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में किया गया विशेष हवन

1 min read

धनबाद : चंद्रयान –3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए धनबाद के जे. सी मलिक स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हवन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान हाथ में तिरंगा लेकर माता के समक्ष हवन करते हुए विशेष मंत्रों का उच्चारण करने के साथ –साथ हर –हर महादेव और भारत माता की जयघोष के साथ शंखनाद किया गया और देवी मां से प्रार्थना किया गया।
मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मुकेश पाण्डेय ने बताया कि यह पूजा चंद्रयान–3 की सफलता के लिए की गई। ताकि हमारा यान सही सलामत चंद्रमा पर लैंड करे और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो।
वहीं मंदिर के पंडित जी ने कहा की चंद्रयान –3 के चंद्रमा पर सही सलामत लैंडिंग के लिए गायत्री मंत्र, महामृत्यंजय मंत्र सहित कई विशेष मंत्रों का उच्चारण किया गया और माता रानी से प्रार्थना किया गया की हमारा मिशन जरूर सफल हो।
मालूम हो कि इसरो ने बीते दिनों एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है और काम सुचारू रूप से चल रहा है। अगर सब कुछ सही रहा तो शाम 6 बजे के आस –पास चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग होगी। जिसका लाइव प्रसारण इसरो के वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.