फ्लाईओवर पर झलकी झारखंड की परंपरा और कला की खूबसूरती: सोहराय पेंटिंग से चमका खजूरी–विंधमगंज मार्ग

KK Sagar
2 Min Read

National Highways Authority of India द्वारा विकसित खजूरी–विंधमगंज मार्ग पर बने फ्लाईओवर अब सिर्फ यातायात का साधन नहीं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक बन गए हैं। फ्लाईओवर की दीवारों और संरचनाओं को राज्य की प्रसिद्ध पारंपरिक “सोहराय पेंटिंग” से सजाया गया है, जिसने पूरे मार्ग को आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से जीवंत बना दिया है।

फ्लाईओवर पर उकेरी गई सोहराय कला में झारखंड की लोक संस्कृति, प्रकृति, पशु-पक्षियों, ग्रामीण जीवन और राज्य की विरासत की सुंदर झलक देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगे चित्र यात्रियों और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। खास बात यह है कि इन कलाकृतियों के जरिए स्थानीय कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश भी की जा रही है।

विकास के साथ संस्कृति को भी बढ़ावा

NHAI की यह पहल सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे क्षेत्रीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिल रहा है और लोगों को झारखंड की पारंपरिक कला से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।

आधुनिक हाईवे के साथ सांस्कृतिक पहचान

NHAI का उद्देश्य आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना तैयार करने के साथ-साथ उन्हें सौंदर्यपूर्ण और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाना भी है। खजूरी–विंधमगंज फ्लाईओवर पर की गई सोहराय पेंटिंग इसी सोच का उदाहरण बनकर सामने आई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....