September 21, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

मिशन इंद्रधनुष 5.0′ के प्रथम चरण की शुरुआत : गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण का निर्देश

1 min read

मिरर मीडिया : सदर अस्पताल से सिविल सर्जन ने किया ‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

“मिशन इंद्रधनुष 5.0” अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत आज हो गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन द्वारा सदर अस्पताल से “मिशन इंद्रधनुष 5.0” का दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभान प्रतापन ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के बेहतर संचालन हेतु कुल आज कुल 146 सेशन साइट बनाए गए है। जिनके माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे। मिशन इंद्रधनुष’ अभियान तीन चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर व तीसरा चरण 9-14 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जो किसी कारणवश टीका नहीं लगवा पाए थे। यु-विन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण के पश्चात बच्चों का ई वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

उन्होंने जिले के गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों के अभिभावकों से भी अपील किया कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं, जिससे बच्चों के समेकित विकास के साथ-साथ उनका इम्यूनिटी सिस्टम में भी वृद्धि हो। टीकाकरण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस संबंध में भी सिविल सर्जन ने कई प्रमुख बातें कहीं। उन्होंने बताया कि

“मिशन इंद्रधनुष 5.0” के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ चंद्रभान प्रतापन, डब्ल्यूएचओ से डॉक्टर अमित तिवारी, टीकाकरण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.