सिलीगुड़ी: मोदी के दीदार को घंटों सड़क पर पलकें बिछाए खड़ी रही भीड़, पर ‘उड़ान’ ने तोड़ दिया दिल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करीब से देखने की हसरत लिए सिलीगुड़ी की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब उस वक्त मायूस हो गया, जब खबर आई कि पीएम का काफिला सड़क मार्ग के बजाय हवाई मार्ग से सिक्किम के लिए रवाना हो गया है। घंटों इंतजार के बाद जब लोगों को पता चला कि ‘साहब’ तो आसमान से निकल गए, तो भारी मन से भीड़ अपने घरों की ओर लौट पड़ी।

दोपहर से ही थम गई थी सालुगरा रोड की रफ्तार
सिलीगुड़ी के सालुगरा रोड का नजारा किसी उत्सव जैसा था। जैसे ही यह खबर फैली कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से गंगटोक जा सकते हैं, दोपहर 2 बजे से ही लोग सड़कों के किनारे कतारबद्ध होने लगे। तपती धूप और वक्त के बढ़ते पहिये के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा था। हर किसी की निगाहें बस उस मोड़ पर टिकी थीं, जहां से पीएम का काफिला गुजरना था।

इंतजार का अंत और मायूसी
​सड़क के दोनों ओर लोग मोबाइल कैमरे तैयार किए खड़े थे, लेकिन पौने चार बजे जैसे ही आधिकारिक सूचना मिली कि प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से सिक्किम के लिए प्रस्थान कर चुके हैं, सन्नाटा पसर गया। जो लोग घंटों से टकटकी लगाए बैठे थे, वे धीरे-धीरे अपने गंतव्यों की ओर बढ़ने लगे।

Advertisement
Share This Article