Homeधनबादयात्रिगण कृप्या ध्यान दें! एक अक्टूबर से बदल रही हैं ट्रेनों की...

यात्रिगण कृप्या ध्यान दें! एक अक्टूबर से बदल रही हैं ट्रेनों की समयसारिणी : बंद पड़ी कई ट्रेनों के चलने की भी संभावना

मिरर मीडिया : त्योहारों का सीजन शुरू हो चूका हैं। साथ ही कोरोना के मामले में कमी को देखते हुए रेलवे ने अपने यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए कई अहम् बदलाव किये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंद पड़ी ट्रेनों को दोबारा पटरी पर लाने सहित नई ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा रही हैं जबकि कई ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव भी किया गया हैं।

आपको बता दें कि पूर्व रेलवे ने एक अक्टूबर से बंद ट्रेनों को चलाने और टाइम टेबल में फेरबदल करने का ऐलान कर दिया है। टाइम टेबल में रांची से देवघर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को दुमका तक एक्सटेंशन भी शामिल है। अभी रांची देवघर इंटरसिटी बंद है। अक्टूबर से इस ट्रेन को पटरी पर उतर जाएगा। रेलवे के अनुसार एक अक्टूबर से बदलाव किया जाएगा। ट्रेनों के नए आगमन और प्रस्थान समय का विवरण वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है।

ध्यान दें कि सियालदह जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस बर्द्धमान-हटिया मेमू समेत पश्चिम बंगाल , झारखंड और बिहार के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को भी फिर से चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों के है परिवर्तित समय

02353 हावड़ा-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय के बजाय सुबह 06:55 बजे पहुंचेगी।
05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान करेगी।
05036 काठगोदाम-दिल्ली स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से सुबह 08:45 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से प्रस्थान का समय सुबह 09.07 बजे और लालकुआं सुबह 09:45 बजे।
02039 काठगोदाम-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से दोपहर 03:30 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं से प्रस्थान का समय शाम 04:04 बजे होगा।
05314 रामनगर-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन: रामनगर से रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर का प्रस्थान समय 10:55 बजे होगा।
05356 रामनगर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन: रामनगर से सुबह 10:10 बजे निकलेगी। काशीपुर से प्रस्थान का समय सुबह 10:35 बजे होगा।
05059 लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन: लालकुआं से सुबह 04:25 बजे निकलेगी।
02108 लखनऊ जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।
05307 लखनऊ जंक्शन-रायपुर स्पेशल ट्रेन: लखनऊ जंक्शन से रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।
09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन: गोरखपुर से 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।
04060 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।
09076 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन: रामनगर से शाम 04:35 बजे निकलेगी। ट्रेन रामनगर से सुबह 07:20 बजे।
04689 काठगोदाम-जम्मू स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम से शाम 06:20 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से प्रस्थान का समय शाम 06:35 बजे होगा।
05013 जैसलमेर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 04:55 के बजाय 05:05 बजे पहुंचेगी।
03019 हावड़ा-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 09:25 बजे के बजाय 09:00 बजे पहुंचेगी।
02040 नई दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर सुबह 11:55 के बजाय 11:40 बजे पहुंचेगी।
04690 जम्मू तवी-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर दोपहर 01:45 बजे के बजाय 01:35 बजे पहुंचेगी।
04667 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम विशेष ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय से 02:55 बजे दोपहर 02:40 बजे पहुंचेगी।
02091 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर अपने वर्तमान समय 11:45 बजे के बजाय 11:35 बजे पहुंचेगी।
04126 देहरादून-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन: काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय के बजाय 07:15 बजे सुबह 07.20 बजे पहुंचेगी।
04616 अमृतसर-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: वर्तमान समय 08:30 बजे से रात 09:05 बजे लालकुआं स्टेशन पर पहुंचेगी।
05060 आनंद विहार टर्मिनस-लालकुआं स्पेशल ट्रेन: लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 08:30 बजे के बजाय रात 09:05 बजे पहुंचेगी।

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular