June 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

2% बाजार शुल्क को लेकर दूसरे दिन भी व्यापारियों ने जारी रखा हड़ताल : समस्याओ को सरकार तक पहुंचाने का झरिया विधायक ने दिलाया भरोसा

1 min read

मिरर मीडिया : राज्य सरकार द्वारा दो प्रतिशत बाजार शुल्क को लेकर जिले के व्यापारियों में काफी रोष देखा जा रहा है। बाजार शुल्क के खिलाफ व्यापारीयों ने मोर्चा खोलते हुए आज दुसरे दिन भी हड़ताल जारी रखा।

गुरुवार को हड़ताल के दुसरे दिन झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह बाजार समिति पहुंची और व्यापारियों से मुखातिब होते हुए उनकी समस्याओ को जाना और उनकी बातों को सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।


मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि उनकी समस्याओं को जाना और समझा गया है सरकार के समक्ष इनकी बातों को रखा जाएगा  उम्मीद है कि सरकार इनकी बातों को ध्यान में रखते हुए इनके पक्ष में फैसला सुनाएगी।

जबकि व्यापारियों ने बताया कि यह आंदोलन महंगाई की मार से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए किया जा रहा है। यदि राज्य सरकार बाजार शुल्क लागू करती है तो आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।2015 में भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महंगाई को देखते हुए बाजार शुल्क में एक प्रतिशत की कमी की थी ताकि आम लोगों को महंगाई की मार से बचाया जा सके।

वही हेमंत सोरेन की सरकार दो प्रतिशत बाजार शुल्क को लागू करना चाह रही है। व्यापारियों ने कहा कि जब तक बाजार शुल्क को समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बता दे की राज्य सरकार के बाजार शुल्क के विरोध में जिले के थोक व खुदरा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी है। यदि राज्य सरकार व्यापारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आम लोगों को खाद्यान्न की काफी किल्लत हो जाएगी।

अब देखना यह होगा है कि कांग्रेस से झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के आश्वासन के बाद राज्य सरकार कब तक व्यापारियों की मांगों को पूरा करती है। बाजार शुल्क के खिलाफ व्यापारियों के इस आंदोलन से जिले में प्रतिदिन 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.