यह I.N.D.I.A (आईएनडीआईए) नहीं,भारत है – नए गठबंधन के नाम पर बाबूलाल ने कसा तंज राहुल गाँधी के बारे में कही ये बात
1 min read
मिरर मीडिया : 2024 का लोकसभा चुनाव आते आते बहुत कुछ बदल चूका है और बहुत कुछ बदलने की संभावना भी दिख रही है। UPA का नाम अब बदल कर INDIA कर दिया गया है। हालांकि राजनीतिक गलियों में चर्चा जोरों पर है कि इस नाम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज़ है।
वहीं झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस नए नाम और गठबंधन को लेकर तंज कसते हुए लिखा है कि यह I.N.D.I.A (आईएनडीआईए) नहीं, भारत है। यह भगवान राम कृष्ण, साधु संतों, ऋषियों मुनियों की पवित्र भूमि है। उन्होंने इस बाबत ट्वीट किया है कि
आदरणीय @RahulGandhi जी,
आपने देश तोड़ने वालों को साथ लिया, दुनिया भर में भारत को बदनाम किया, अब आप देश की भावनाओं का सौदा कर रहे हैं? हमारा भारत महान है। सदियों से भारत की पुण्य भूमि की गौरवशाली गाथा का गुणगान दुनिया करती है। यह भगवान राम कृष्ण, साधु संतों, ऋषियों मुनियों की पवित्र भूमि है। यह I.N.D.I.A (आईएनडीआईए) नहीं, भारत है।
आप तन मन से न कभी भारतीय हुए न हो पाएंगे। आप मन मस्तिष्क से “यूरोपीय” हैं। व्यवहार में वही परिलक्षित हो रहा है। भारत का जनमानस @narendramodi जी जैसे माँ भारती के लाल को दुलार करता है, अंग्रेजों और अंग्रेज़ियत मानसिकता से कुंठितों का बहिष्कार करता है।