टाटानगर यार्ड में जलजमाव से ट्रेन का रूट बदला: रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस अब वैकल्पिक मार्ग से चलेगी

KK Sagar
1 Min Read

चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर रेलवे यार्ड में भारी जलजमाव के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है। इसके मद्देनज़र रांची रेल मंडल द्वारा चलाई जा रही ट्रेन संख्या 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

यह ट्रेन, जो 19 जून 2025 को रांची से रवाना होगी, अब अपने निर्धारित मार्ग (कोटशिला – पुरुलिया – टाटानगर – खड़गपुर) के बजाय कोटशिला – राजाबेड़ा – चंद्रपुरा – भोजूडीह – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर मार्ग से चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपने यात्रा कार्यक्रम की पुनः पुष्टि कर लें और इस मार्ग परिवर्तन की जानकारी के अनुसार यात्रा करें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....