कई दिनों बाद बिजली विभाग में तबादला : धनबाद के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ सहित अन्य कर्मियों का हुआ तबादला

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड बिजली वितरण निगम मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिजली विभाग के SDO, कार्यपालक अभियंता, अन्य कर्मियों मिलाकर कुल 74 का तबादला किया गया है।

इसमें कई ऐसे हैं जो कई वर्षो से एक ही जगह पर जमे हुए थे वहीं वर्षो बाद बिजली विभाग के द्वारा स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की गई है

अधिसूचना के मुताबिक धनबाद के वरीय प्रबंधक तकनिकी के पद पर कार्यरत सत्येंद्र कुमार सिंह को पदस्थापित करते हुए धनबाद अंचल विधुत आपूर्ति का पदभार दिया गया है। जबकि देव प्रसाद दत्ता को प्रोन्नती करते हुए वरीय प्रबंधक तकनिकी, विधुत केंद्रीय भंडार एवं टी आर डब्लू धनबाद के रूप में पदस्थापित किया गया है।
वहीं मनोज कुमार निराला को तकनिकी वरीय प्रबंधक विधुत आपूर्ति प्रमंडल निरसा में पदस्थापित किया गया है।

शिवेंद्र कुमार को तकनिकी वरीय प्रबंधक विधुत आपूर्ति प्रमंडल धनबाद पदस्थापित किया गया।

इसके अलावा धनबाद के विद्युत कार्यपालक अभियंता विधुत आपूर्ति प्रमंडल शैलेन्द्र भूषण तिवारी को वरीय प्रबंधक तकनिकी विधुत आपूर्ति प्रमंडल चास के रूप में पदस्थापित किया गया है।


वही विधुत आपूर्ति क्षेत्र धनबाद विधुत कार्यपालक अभियंता राजेश रजवार को स्थानांतरित करते हुए वरीय प्रबंधक तकनिकी विद्युत आपूर्ति मंडल गिरिडीह के रूप में पदस्थापित किया गया है।

चाईबासा के विद्युत कार्यपालक अभियंता मुकुल कुमार को स्थानांतरित करते हुए गोविंदपुर पदस्थापित किया गया है। वहीं विधुत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गोविंदपुर के पद पर कार्यरत मृणाल गौतम को स्थानांतरित करते हुए वरीयता प्रबंधक तकनिकी विद्युत आपूर्ति अंचल धनबाद के रूप में पदस्थापित किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *