March 27, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव : मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुत किये गए दो गोला चैता कार्यक्रम : नर्तकियों ने लगाए ठुमकें

1 min read

मिरर मीडिया धनबाद : धनबाद के जियलगोरा में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। सांसद खेल महोत्सव में खेल के बाद कार्यकर्ताओ के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम ढलते ही खेल महोत्सव स्थल पर बने पंडाल में जाने-माने भोजपुरी गायक स्वामीनाथ एवं शिवशंकर यादव के चैता कार्यक्रम में माहौल को खुशनुमा कर दिया।

झरिया के जियलगोरा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के बाद शाम में दो गोला चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे दोनो भोजपुरी गायकों के चैता एवं मौजूद नर्तकियों के मनमोहक नृत्य ने हजारों की संख्या में मौजूद जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी नर्तकियों के साथ जमकर ठुमके लगाएं।

जानकारी दे दें कि धनबाद सांसद PN सिंह द्वारा झरिया के जियलगोरा में 18 और 19 मार्च को दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्यमंत्री मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। खेल महोत्सव में 6000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं इस खेल महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी भी शामिल हुए।

बता दें कि दिन में भारत सरकार के केन्दीय सस्कृति सह संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन मेघवाल पहुंचे जहां खेल महोत्सव में पहुंचे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और शाम ढलने के बाद ही  मनोरंजन के लिए नर्तकियों द्वारा मदहोश करने वाला नृत्य परोसा गया ।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए भाजपा सांसदों द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *