झारखंड में कोरोना रिटर्न्स – रांची में दो और देवघर में मिले एक मरीज
1 min read
मिरर मीडिया : एक बार फिर कोरोना की दस्तक से भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रही है। इधर कुछ दिनों में कोरोना के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने भी कई राज्यों को पत्र लिखकर जरुरी दिशानिर्देश भी दिए हैं।
वहीं अब झारखंड में भी कोरोना की एंट्री हो चुकी है और 3 मरीज मिलने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची में दो और देवघर में एक मरीज मिला है। इसके साथ ही लोगों से प्रशासन ने अलर्ट रहने की अपील की है।