बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, मैदान में 25 प्रत्याशी, बूथों पर वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था

Reena Sharma
2 Min Read

बांकीपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर थम चुका है। अब कल यानी 30 जुलाई को बीजेपी के गढ़ बांकीपुर में मतदान होगा। सुबह 7:00 से शाम के 5:00 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

25 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

बांकीपुर विधानसभा में कुल 3,79,616 मतदाता हैं, जो कुल 25 प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 200060 पुरुष वोटर, 179533 महिला वोटर, ट्रांसजेंडर वोटर 23 और ओवरसीज वोटर 14 हैं।

Advertisement

अर्द्ध सैनिक बलों की 14 कंपनियां लगाई गई

30 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए सभी 422 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था है। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों की 14 कंपनियां लगाई गई हैं। 9 फ्लाइंग स्क्वॉड, 18 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 6 वीडियो सर्विलांस टीम, 3 वीडियो व्यूइंग टीम और 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। 

आज होगा ईवीएम का वितरण

बांकीपुर गर्ल्स हाईस्कूल से बुधवार को सभी 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम का वितरण होगा। मतदान केंद्रों पर 30 जुलाई की सुबह 5 बजे मॉक पोल होगा। किसी तरह की तकनीकी गड़बड़ी आने पर ईवीएम और वीवी पैट को तत्काल बदला जाएगा। 40 प्रतिशत अधिक ईवीएम और 50 प्रतिशत अधिक वीवी पैट को सुरक्षित रखा गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 1 कंट्रोल यूनिट के साथ 2 बैलेट यूनिट और एक वीवी पैट लगाई जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग समाहरणालय के सभाकक्ष से होगी।

एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर

भले एक सीट पर ये चुनाव हो रहा है लेकिन एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बीजेपी ने अपनी सीट को बचाने के लिए जान लगा दी है। मुख्य लड़ाई बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता और जन सुराज के प्रत्याशी और पार्टी का संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच है।

Share This Article