Homeराज्यJamshedpur Newsमहिलाओं को सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित, जमशेदपुर में पहली बार...

महिलाओं को सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित, जमशेदपुर में पहली बार महिला संसद सत्र का आयोजन

जमशेदपुर : महिला दिवस के उपलक्ष्य मे जमशेदपुर मे पहली बार महिला संसद सत्र का आयोजन किया गया। नेचर तथा ब्लु मुन फाउंडेसन के तत्वाधान मे इसका आयोजन बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार मे किया गया। जहां कृत्रिम तौर पर पुरे संसद के दृश्य कों दर्शाया गया।
महिलाओं को सशक्त बनाने और आने वाले दिनों मे महिलाओं कों सक्रिय राजनीति मे शामिल होने को लेकर प्रेरित करने के लिए इसका आयोजन किया गया है।

दो दिवसीय इस आयोजन का थीम महिला आरक्षण बिल रखा गया है। इस सत्र मे तमाम सदस्य महिला है, यहां पक्ष और विपक्ष दोनों ही मौजूद है, जो सदन मे महिला आरक्षण बिल पर बहस भी कर रहें है। पूरा दृश्य वास्तविक संसद के तहत दर्शाया गया। जहां सभापति भी मौजूद रहे। आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार ने कहा कि महिलाओं कों समर्पित यह प्रयास पहली बार किया गया है। जिससे कि तमाम महिलाएं सक्रिय राजनीती कों समझें और उसकी विस्तृत जानकारी हासिल करें। साथ ही आगे वें खुद सक्रिय राजनीती मे शामिल होकर देश के प्रगति को गति दे सकें। मौके पर मौजूद समाजसेवीका पूर्वी घोष ने संस्था के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होने कहा कि यह एक अनोखा और सार्थक प्रयास है, जिससे नई पीढ़ी की महिलाएं खुद कों तैयार कर सकती है और सक्रिय राजनीती मे अपनी अहम् भूमिका निभा सकती है।

Most Popular