‘कांग्रेस ने एआई समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया’, शर्टलेस प्रदर्शन पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

Neelam
By Neelam
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ऐतिहासिक पहल करते हुए मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन (RRTS) के विस्तारित खंड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के लिए ₹12,930 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन को कांग्रेस की गंदी राजनीति का स्वरूप बताया।

वैश्विक आयोजन को नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बनाया-पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI समिट हुआ। दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।

देश जानता है कि आप पहले से ही नंगे-पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।

देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दरिद्र हो गई-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है। कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।

कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एआई समिट ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए… इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय बेशर्मी के साथ गाजते हैं और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा।

Share This Article