नवादा में सुबह-सुबह पुलिस एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश जख्मी

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी बीच नवादा में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश टिंकू यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेडिकल प्रैक्टिशनर अशोक कुमार की हत्या का आरोप

जमुई जिले के लछुआड़ गांव निवासी मिंटू यादव पर 23 जनवरी को रोह थाना क्षेत्र के कोशी गोड़ीहारी पथ पर ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर अशोक कुमार की नृशंस हत्या का आरोप है। इस मामले में पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

Advertisement

अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को सूचना मिली कि मिंटू अपने साथियों के साथ दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा शुरू किया। पीछा किए जाने की भनक लगते ही अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली मिंटू के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

टिंकू यादव पर कई मामलों में था फरार

गिरफ्तार अपराधी की पहचान नागेश्वर यादव के पुत्र टिंकू यादव के रूप में हुई है। उस पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह अनिल मिस्त्री की हत्या के मामले में भी वांछित था। नवादा के डीएसपी हुलास कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पर गोलीबारी की गई थी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में टिंकू यादव के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच डीएसपी हुलास कुमार की देखरेख में की जा रही है।

लगातार एक्शन में पुलिस

बता दें कि बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस लगातार एक्शन में है। दो दिन पहले पटना में ज्वेलरी शॉप लूटकांड के आरोपी दिलीप कुमार को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। रोकने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और वह घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी थी। पुलिस ने उसके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए। इससे पहले पटना के बेउर इलाके में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी

Share This Article