धनबाद स्टेशन पर फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी: मुंबई मेल से चोरी कर भाग रहा शातिर चोर दबोचा, पर्स-मोबाइल बरामद

KK Sagar
2 Min Read

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत धनबाद स्टेशन पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लेडीज पर्स और मोबाइल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी किया गया पर्स, दो स्मार्टफोन और नकद समेत करीब ₹55 हजार का सामान बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को RPF पोस्ट धनबाद और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 12322 (मुंबई मेल) में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की फिराक में घूम रहा है।

टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन के होम सिग्नल के पास पहुंचकर निगरानी की। इस दौरान एक युवक हरे रंग का लेडीज पर्स लेकर भागता दिखा। जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे घेरकर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मुंबई मेल से दो यात्रियों का पर्स और मोबाइल चोरी किया था और भागने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी मो. शाई आलम जो निवासी दिन्तनपुर, थाना धामपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का है जिसके पास से

एक लेडीज पर्स (हरे रंग का)

POCO M7 मोबाइल

REDMI स्मार्टफोन

कई बैंक कार्ड (VISA, AXIS, HDFC, SBI)

आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस

₹650 नकद

चाबी का गुच्छा, चार्जर

चांदी जैसी पायल और सोने जैसी चेन

अन्य कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया है।

बरामद पर्स अमन तिवारी (हावड़ा, पश्चिम बंगाल) का बताया गया है, जबकि मोबाइल काजल मलिता (नदिया, पश्चिम बंगाल) का है।

इस मामले में राजकीय रेल थाना धनबाद में कांड संख्या 96/26, धारा 317(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच ASI राम कुमार पासवान को सौंपी गई है।

रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....