सुवेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के सीएम पद की शपथ, दिलीप घोष समेत पांच नेता बने मंत्री

Neelam
By Neelam
2 Min Read

पश्चिम बंगाल की सियासत में नए युग की शुरूआत हो गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बन गई है। सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही वे राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

सीएम के साथ पांच नेताओं ने ली शपथ

सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक शामिल हैं।

पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को दी बधाई

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी। शपथ ग्रहण होने के बाद सुवेंदु सभी नेताओं का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री के पास तक आए। उन्होंने झुककर प्रधानमंत्री को प्रणाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई।

बंगाल में बीजेपी की ऐत‍िहासिक जीत

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया, जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई. सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया

Share This Article