बिहार का युवक अबूधाबी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, रसकदम म‍िठाई बनी मुसीबत

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के एक युवक को पोस्ता दाना लगी रसकदम मिठाई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ले जाना बड़ी परेशानी का कारण बन गया। नवादा जिले के रहने वाले एक युवक को अबूधाबी एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने साथ पोस्ता दाना लगी रसकदम मिठाई ले जा रहा था।

अबूधाबी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान गिरफ्तार

सतीश कुमार 22 जुलाई को पटना से अहमदाबाद होते हुए अबूधाबी के लिए रवाना हुए थे। वह अपने साथ रसकदम मिठाई ले जा रहे थे, जिस पर पोस्ता दाना लगा हुआ था। अबूधाबी एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अधिकारियों ने मिठाई पर लगे पोस्ता दाना को देखा, जिसके बाद सतीश कुमार को हिरासत में ले लिया गया।

यूएई में पोस्ता दाना है बैन

परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यूएई में पोस्ता दाना प्रतिबंधित है। भारत में इसका उपयोग सामान्य खाद्य पदार्थों में किया जाता है, इसलिए बिना किसी संदेह के मिठाई साथ रख ली गई थी। युवक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।

भारतीय दूतावास से पीड़ित परिवार की गुहार

फिलहाल, पीड़ित परिवार भारतीय दूतावास और संबंधित उच्च अधिकारियों से संपर्क कर कानूनी सहायता की मांग कर रहा है। वे लगातार अपने बेटे की सुरक्षित व जल्द रिहाई के लिए हर संभव मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Share This Article