12 सितंबर तक बारिश के आसार, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं
रांची। झारखंड में अगले तीन से चार दिनों तक मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन होगा। 8 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
9 सितंबर को लगभग पूरे राज्य में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर को राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और हजारीबाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
सात जिलों में गरज-वज्रपात और तेज हवा की आशंका
9 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला में गरज, वज्रपात और तेज हवा की आशंका जतायी गयी है। वहीं, उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
10 से 12 सितंबर तक भी बारिश जारी रहने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 सितंबर तक राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है।
8 सितंबर को 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
8 सितंबर को राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

