बाघमारा, 1 अक्टूबर 2026। BCCL के CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने सिजुआ क्षेत्र का दौरा कर अमलगमेटेड सेंद्रा बांसजोड़ा निचितपुर और मुदिडीह कोलियरी में खनन व परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की।
खनन मशीनरी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान खनन मशीनरी, डीवाटरिंग, पंपिंग, माइन लाइटिंग, सुरक्षा, परिवहन और कोयला डिस्पैच से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर
CMD ने उपलब्ध मशीनरी और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के साथ उत्पादन क्षमता के अनुरूप परिवहन व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।
Patch-C से जल्द उत्पादन की तैयारी
अमलगमेटेड सेंद्रा बांसजोड़ा निचितपुर कोलियरी में डीवाटरिंग कार्य को प्राथमिकता देते हुए Patch-C से जल्द कोयला उत्पादन शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की गई।
उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के निर्देश
CMD ने परिचालन दक्षता बढ़ाने और उत्पादन व कोयला डिस्पैच में लगातार वृद्धि के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। इस दौरान सिजुआ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

