ईद-उल-फितर के मद्देनज़र जिले के 33 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी : कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

mirrormedia
5 Min Read

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति : जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 2311217 एवं 100

सभी 31 थाना व 22 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

21 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से 24 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

मिरर मीडिया : ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) श्री कमलाकांत गुप्ता ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को 7 जोन में बांटा है।

सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं सभी 31 थाना व 22 ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही 33 थाना क्षेत्र पर जिला प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी।

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी ज़ोन में बाटा गया है।

7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

कतरास ज़ोन में कतरास व बाघमारा के लिए डीटीओ राजेश कुमार सिंह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाघमारा निशा मुर्मू, धनबाद में अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता तथा डीएसपी मुख्यालय एक अमर कुमार पांडेय, चिरकुंडा ज़ोन के निरसा, चिरकुंडा तथा मैथन के लिए डीपीओ श्री महेश भगत व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा पीतांबर सिंह खेरवार, तोपचांची ज़ोन के तोपचांची व गोमो में उमा शंकर सिंह सहायक आयुक्त उत्पाद तथा पुलिस निरीक्षक तोपचांची श्री जयराम प्रसाद, झरिया के सिंदरी, झरिया व जोरापोखर में सतीश चंद्रा भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी श्री अभिषेक कुमार, गोविंदपुर व बरवाअड्डा में राज्य कर संयुक्त आयुक्त अंशु कुमार यादव तथा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोविंदपुर जितेन्द्र कुमार, टुंडी ज़ोन के टुंडी, मनियाडीह तथा पूर्वी टुंडी के लिए सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार तथा अरविंद कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय) प्रभार में रहेंगे।

33 थाना क्षेत्र पर रहेगी विशेष निगरानी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, भूली ओपी, धनसार, केंदुआडीह, लोयाबाद, जोगता, पुटकी, झरिया, जोरापोखर, तीसरा, सिंदरी, निरसा, कुमारधुबी, सुदामडीह, पाथरडीह, चिरकुंडा, पंचेत ओपी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, टुंडी, बाघमारा, महुदा, तोपचांची, हरिहरपुर, कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, बरोरा, बलियापुर, भौंरा व मधुबन थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

21 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से 24 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 21 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से 24 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री कमला कांत गुप्ता जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0326 – 2311217 व 100 है।

जिला नियंत्रण कक्ष में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार बंधु कच्छप, अंशु कुमार पांडेय, रविन्द्र नाथ ठाकुर सहित 36 दंडाधिकारियों व 36 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष तीन शिफ्ट में कार्यरत रहेगा।

सभी 31 थाना व 22 ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी एवं पंचेत ओपी के लिए पुलिस पदाधिकारियों के साथ साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, साइबर थाना को सोशल मीडिया व विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप इत्यादि पर लगातार नजर रखने का भी निर्देश है। इसके अलावा साफ सफाई व स्वच्छता एवं निर्बाध रूप से विद्युत व पेयजल आपूर्ति करने का आदेश है

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *