धनबाद के FCI गोदाम में अचानक लगी आग : सवाल पूछने पर मीडिया कर्मी से बचते दिखें गोदाम प्रबंधक, देखें वीडियो……

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

दमकल के पहुचने से पहले आग पर पाया गया काबू

मिरर मीडिया : धनबाद के बरमसिया स्थित एफसीआइ गोदाम में आचनक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में गोदाम प्रबंधक ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया गया। सूचना पाकर दमकल वाहन मौके पर पहुच गई, हालंकि दमकल वाहन पहुचने से पहले ही गोदाम में काम कर रहे मजदूर और कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

जबकि आग लगने की जानकारी होने पर कवरेज करने पहुचे मीडिया कर्मियों को गोदाम कर्मियों द्वारा रोका गया। मीडिया को आग लगने वाले स्थल में जाने नही दिया गया। मीडिया कर्मियों से गोदाम प्रबंधक उलझने लगे। नजर रखे गोदाम का शटर बन्द करने का प्रयास करने लगे। हालांकि आग से कोई बड़ा नुकसान नही हुआ।

वही एफसीआइ गोदाम के कर्मी संतोष टोप्पो, मीडिया के सवाल पर केवल यही कहते रहे कुछ नही हुआ है। वेल्डिंग के दौरान थोड़ी आग लग गई थी। पूरी बात बताने से पहले अन्य कर्मी को मौके से हटा दिए।

जबकि अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि एफसीआइ गोदाम में आग लगने पर पहुचे लेकिन आग पर गोदाम कर्मी काबू पा लिए थे। गोदाम में रखे अनाज के बोरे के एक हिस्सा में आग लगा था। अगर समय रहते काबू नही होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *