Homeविदेशअब्देल फतह अल-सिसी लगातार तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति पद की संभालेंगे...

अब्देल फतह अल-सिसी लगातार तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति पद की संभालेंगे कमान,नई राजधानी के नए संसद परिसर में लेंगे शपथ

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: अब्देल फतह अल-सिसी लगातार तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति पद की संभालेंगे कमान: अब्देल फतह अल-सिसी मंगलवार को लगातार तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेने जा रहे हैं। मिस्त्र के सरकारी समाचार पत्र अल-अहराम ने इसकी पुष्टि की है।

नए संसद परिसर में लेंगे शपथ

जानकारी के अनुसार अल-सिसी काहिरा के बाहर बनाई जा रही नई राजधानी में नए संसद परिसर में पद की शपथ लेंगे। मालूम हो कि अल-सिसी पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मिस्त्र की सत्ता पर काबिज हैं और बुधवार को आधिकारिक तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार तीन माह पूर्व हुए चुनाव में उन्होंने 89.6 प्रतिशत वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की थी।

सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री का भी संभाल चुके है पद

इससे पहले वह मिस्त्र सेना के पूर्व प्रमुख और रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने साल 2013 में देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बाद पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल किया था। मिस्त्र के संविधान के अनुसार छह साल का नया कार्यकाल उनका आखिरी कार्यकाल है।

उन्होंने मिस्त्र के संविधान में संशोधन कर राष्ट्रपति पद के कार्यकाल को बढ़ाकर चार से छह साल कर दिया था। वहीं लगातार कार्यकाल की सीमा को दो से बढ़ाकर तीन कर दिया था। साल 2028 में वह 97 फीसदी मतों के साथ दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए थे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular