धनबाद में प्रशासन ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग की टीम ने कुसुंडा, लोदना और जामाडोबा स्थित डीएवी स्कूलों में औचक जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान कई वाहनों में नियमों की अनदेखी सामने आई।
डीएवी पब्लिक स्कूल के 6 वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए, जिन पर 51,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं टाटा डीएवी जामाडोबा के 4 वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए 52,900 रुपये का फाइन ठोका गया।
इस कार्रवाई के दौरान सड़क सुरक्षा टीम के अधिकारी और स्कूल प्रबंधन के लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

