October 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

पुलिस को काम करने की पूरी छूट के बाद अपराध नियंत्रण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं : विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर CM हेमंत सोरेन का पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक

1 min read

कार्यशैली में सुधार लाते हुए अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के CM हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएं

विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर CM हेमंत सोरेन का पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक :

मिरर मीडिया : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में अपराध पर नियंत्रण और रोक लगाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध रोकने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाय़ें।

मुख्यमंत्री ने विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर झारखण्ड पुलिस के पुलिस अधिकारियों को तलब किया। मुख्यमंत्री ने वर्तमान समय में राज्य के भीतर हो रही छोटी-बड़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।

वहीं मुख्यमंत्री ने 15 दिन के अंदर विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति में सुधार लाने का पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाएं, स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे।

राज्य में विधि-व्यवस्था की स्थिति को लेकर वरीय पुलिस अधिकरियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पुलिस को काम करने की पूरी छूट दे रखी है तो अपराध नियंत्रण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाए अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.