‘NEET प्रोटेस्ट में शामिल प्रदर्शनकारियों को सरकारी नौकरी और पेंशन…’तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Neelam
By Neelam
2 Min Read

नीट पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो चुका है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ां आंदोलन देका गया। दिल्ली से शुरू इस आंदोलन का देश के अलग-अलग राज्यों में बी असर देका गया। खासकर पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों में काफी बवाल हुआ। इन सबके बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दांव चल दिया है।

जेपी आंदोलन पेंशन की तर्ज पर नौकरी और पेंशन का वादा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारी छात्रों को लेकर बड़ा वादा किया है। तेजस्वी ने कहा है कि जिस तरह से जेपी आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को सरकार पेंशन देती है। भविष्य में अगर हमारी सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के लिए हम पेंशन की व्यवस्था करेंगे। तेजस्वी यादव का कहना है कि अगर उनकी सरकार बिहार में बनती है तो वे आंदोलन के समय घायल हुए, जेल गए और जिन पर केस दर्ज हुआ है, ऐसे छात्रों और युवाओं के लिए सरकारी नौकरी और पेंशन देने की कोशिश की जाएगी।

छात्रों को हर संभव समर्थन का भरोसा

नेता प्रतिपक्ष ने आंदोलनकारी छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन के अलावा परीक्षा पूरी तरह से साफ, सुरक्षित और भरोसेमंद होने का भी भरोसा दिया। नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले छात्रों के साथ हमेशा खड़े रहने की बात भी तेजस्वी यादव ने कही है।

बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर-तेजस्वी

इस दौरान तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, चुनाव के समय इन लोगों ने करोड़ों नौकरियां देने का वादा किया था। महिलाओं को दो-दो लाख रुपया देने के वादे समेत और भी कई वादे किए गए थे, जिसे इन लोगों ने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में शुरू से ही अंतर रहा है। भाजपा के लोगों ने आजतक लोगों को केवल और केवल ठगने का काम किया है। बांकीपुर की जनता इस बार बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेगी।

Share This Article