Homeधनबादबदले बदले से हैं मौसम के मिजाज - चक्रवात से गिरेगा तापमान...

बदले बदले से हैं मौसम के मिजाज – चक्रवात से गिरेगा तापमान : गर्मी से अगले कुछ दिन मिलेगी राहत

मिरर मीडिया : मौसम के बदले मिजाज ने धनबाद सहित अन्य जिलों को पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाया है।वही अगले कई दिनों तक मौसम में यह बदलाव के कारण तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 मई के बाद से तापमान चढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

आज भी आसमान में छाए रहेंगे बादल

आज और कल यानी कि  5 और 6 मई को भी धूप छांव की लुकाछिपी जारी रहने और आसमान में बादल छाने की संभावना है। 6 मई के बाद आसमान में घने बादल छा सकते हैं। तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में आने वाले समुद्री तूफान से होगा। इसका असर धनबाद के साथ-साथ राज्य के दूसरे हिस्सों में भी दिखेगा।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में एक साथ तीन सिस्टम सक्रिय हैं।जिसमे उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इसके साथ ही पंजाब से असम तक बादलों की शृंखला बनी हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में भी साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। इन तीनों सिस्टम की वजह से बादलों की आवाजाही हो रही है, जिससे मौसम प्रभावित हो रहा है।

6 मई के बाद से बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन लो प्रेशर में बदल जाएगा। फिर अगले 48 घंटे में लो प्रेशर के दीप डिप्रेशन में बदलने की पूरी संभावना है।  बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर चक्रवात का रूप ले सकता है। इससे ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश प्रभावित होंगे। साथ ही झारखंड में भी चक्रवात के प्रभाव से बारिश की संभावना बन रही है।

तूफान के सक्रिय रहने तक धनबाद में गर्मी का प्रभाव कम रहेगा। तापमान सामान्य के नीचे रहेगा। इसका प्रभाव खत्म होने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी।

spot_img

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here