HomeधनबादDhanbadरांची में काम दिलाने के बहाने धनबाद की नाबालिग को देह व्यापार...

रांची में काम दिलाने के बहाने धनबाद की नाबालिग को देह व्यापार में धकेला : पोक्सो एक्ट होने कारण CWC के समक्ष किया गया पेश

मिरर मीडिया : काले हिरे की धरती कोयलांचल धनबाद में बड़ा पाप हुआ है। एक नाबालिग को दुल्हन मेकअप कराने के नाम पर रांची ले जाया गया और उससे जबरन देह व्यपार के धंधे में धकेल दिया गया। लगातार पांच दिनों तक उसके साथ ज्यादती होती रही और अब किसी तरह उनके चंगुल से आजाद होकर पीड़ता परिजनों के साथ धनबाद के जोगता थाने पहुंची जहां से आरोपियों पर FIR दर्ज कर 164 के तहत बयान कराने के बाद गुरुवार को  CWC के समक्ष पेश किया गया।

पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके माता-पिता से रांची में काम दिलाने के बहाने तीन लोग जिसमें एक महिला शामिल थी, रांची ले गए और एक होटल में रखा। इसी बीच उसका मोबाइल छीन लिया गया और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई और अमानवीय तरीके से उसके साथ बर्बरता की गई। फिर एक दिन किसी तरह अपना मोबाइल ढूंढने में कामयाब हुई और रात को 2:00 बजे अपने भाई को फोन लगाया और उनलोगों के चंगुल से बचाने का आग्रह किया।  तब जाकर उसे वापस लाया गया।

वहीं यूथ कांग्रेस के नेता विकास सिंह ने बताया कि नाबालिग को बचाने के लिए उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई जिसके बाद उनके ऊपर ही आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म का मुकदमा करवा दिया गया। लेकिन वह इस मामले में पूरी तरह से निर्दोष हैं। विकास सिंह ने नाबालिक से देह व्यापार कराने वाले सभी आरोपियों पर सख्त एवं त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।

वही मामले में जोगता थाने के अनुसंधानकर्ता ने बताया कि पोकसो एक्ट का मामला होने कारण पीड़िता को CWC के समक्ष पेश किया गया है।दूसरे पक्ष के तरफ से भी दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग वाले मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।

हालंकि दोनों पक्षों द्वारा एक दुसरे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अब यह देखना होगा कि पूरे मामले पर जांच के बाद क्या कुछ सच्चाई सामने आती है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular