सार:
Jharkhand News: एक डेंटल डॉक्टर ने हजारीबाग में अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली। इस घटना में डॉ. राजकुमार साव और उनकी दो बेटियां की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर के स्टाफ के मुताबिक, वह कई दिनों से डिप्रेशन में थे और उन पर कई तरह के कर्ज थे। इस घटना ने शहर में शोक का माहौल बना दिया है।
Table of Contents
विस्तार:
डिजिटल डेस्क । हजारीबाग: हजारीबाग में डेंटल डॉक्टर राजकुमार ने अपनी दो बेटियों को जहर देकर मार डाला। दोनों बेटियों की मौत के बाद डॉक्टर ने नस काट कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में डॉ. राजकुमार साव (40 वर्ष) और उनकी बेटियों अनवी कुमारी (8 वर्ष) और अध्या कुमारी (5 वर्ष) की मौत हो गई। तीनों का शव उनके विष्णुपुरी स्थित आवास से पुलिस ने बरामद किया है।
Jharkhand News: सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस:
घटना रामनगर विष्णुपूरी इलाके में घटी। घटना लगभग तीन बजे की है। कटकमदाग थाना प्रभारी पंकज कुमार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर की पत्नी छोटे बेटे के साथ स्कूल गई थी, जब डॉक्टर ने अपने घर के दरवाजा में ताला लगाकर पहले दोनों बेटियों को जहर देकर मार डाला।
बेटियों का कल ही आया था रिजल्ट:
डॉक्टर राजकुमार का शहर में संजीवनी नामक क्लिनिक है। वे कुछ दिनों पहले हैदराबाद से इलाज करके लौटे थे। डॉक्टर राजकुमार साव मूल रूप से कटकमसांडी प्रखंड के पिपराही मोड़ के रहने वालेथे।मृतक बच्चियां कार्मेल स्कूल में पढ़ती थी और कल ही उनका रिजल्ट आया था। उनके पिता टीपू साव का निधन कई वर्ष पूर्व ही हो गया था।
Jharkhand News: डिप्रेशन में चल रहे थे डॉक्टर:
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर राजकुमार पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। उनके स्टॉफ के मुताबिक उन पर कई तरह के कर्ज भी थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कारणों से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है।
बच्चों की मौत से शहर में शोक व्याप्त है।
यह भी पढ़ें –
- Spanish Influencer Gang Raped In India: 3 दरिंदे गिरफ्तार NCW ने लिया संज्ञान
- Jharkhand के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू का सियासी सफर शुरू, भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा- करारा जवाब मिलेगा
- दुमका में हुए स्पेनिश महिला से दुष्कर्म में झालसा ने लिया संज्ञान,सभी कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
- प्रधानमंत्री के दौरे के बाद उत्साह में धनबाद भाजपा, गोविंदपुर पूर्वी मंडल ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान