HomeELECTIONLokSabha Elections 2024: हर वर्ग को साधने में जुटी कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा...

LokSabha Elections 2024: हर वर्ग को साधने में जुटी कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह, कहा- धनबाद लोकसभा क्षेत्र में गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं

डिजिटल डेस्क । धनबाद : LokSabha Elections 2024 धनबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी, अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को बेरमो विधायक सह प्रत्याशी पति अनूप सिंह ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

इसके तहत पूर्व मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो से उनके आवास पर मिलकर जीत की रणनीति तय की गई। अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद अनूप इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के अध्यक्ष बीएन सिंह से मिले और समर्थन मांगा। आश्वासन दिया कि अनुपमा जीती तो धनबाद लोकसभा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल ग्रोथ और पॉल्यूशन कंट्रोल को लेकर पहल की जाएगी।

Loksabha Elections 2024: अनूप सिंह

इधर, बैंक मोड़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष, प्रमोद गोयल एवं पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर समर्थन की अपील की। व्यापारियों की समस्याओं से अवगत होकर उसका निराकरण करने के लिए कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र में दहशत करने वालों की कोई जगह नहीं है। गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर यादव से मिलकर भी अनूप ने आशीर्वाद माँगा। इसके बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष नवनीत नीरज से मिलकर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए विचार विमर्श किया। गांधी रोड निवासी पार्टी के वरीय नेता रामाधार यादव के आवास पहुंचकर उनसे भी आशीर्वाद मांगा।

LokSabha Elections 2024 खोले जायेंगे रोज़गार के नए अवसर:

व्यापारियों से बात करते हुए अनूप ने कहा कि आने वाले दिनों में धनबाद जिले में उद्योग पनपे, उनकी यह कोशिश है। व्यापारियों को हर तरह की सहूलियत दी जाएगी एवं रोजगार के नए अवसर खोले जाएंगे। व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार करें। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य संविधान बदलकर देश में लोकतंत्र को तबाह कर देना है। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश में उनकी भागीदारी खत्म करना है, लेकिन कांग्रेस संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए चट्टान की तरह भाजपा की राह में खड़ी है। कांग्रेस ने देश की जनता को हमेशा उसका अधिकार दिया और आज भी हर वर्ग के लोगों को उसका हक और न्याय दे रही है।

Loksabha Elections 2024

अनूप ने कहा कि आज 45 सालों में सबसे भीषण बेरोजगारी का दंश देश झेल रहा है। देश के युवाओं को भाजपा ने धोखा दिया है, लेकिन अब कांग्रेस हर युवा को नौकरी देकर उसके भविष्य को संवारेगी।

महिलाएं सशक्त होंगी तो देश मजबूत होगा: अनुपमा

इधर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने बोकारो आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगा लोगों से मुलाक़ात की और इसके बाद जनसंपर्क अभियान चलाया।

Loksabha Elections 2024:

इस क्रम में धनबाद लोकसभा के चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कालीकापुर पंचायत शाखा कुरी आदराकुड़ी, बत्बोया में बानेश्वर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, जनसंपर्क कर फुसरो पंचायत पहुंचकर दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर, मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहां ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्रीय जन समस्याओं से अवगत होकर उनके निवारण हेतु इंडिया महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन मांगा।

चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत का फुसरो पंचायत के नवाडीह पंचायत हरिजन गांव पहुंचकर, वहां ग्रामीणों से मिलकर क्षेत्रीय जन समस्याओं को सुना। खेरा बेड़ा पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर चर्चा की और कहा कि देश के संविधान को बचाने और दुनिया के सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने की जिम्मेवारी हम लोगों के कंधे पर आन पड़ी है।

Loksabha Elections 2024
Loksabha Elections 2024

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस निरंतर देश की निरंकुश मोदी सरकार से जनहित के लिए लड़ रही है। अब आपकी अपनी धनबाद की बेटी अनुपमा आपसे आशीर्वाद लेने के लिए आई है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी का आलम है। केंद्र की अनदेखी का दंश धनबाद झेल रहा है।

जनसंपर्क अभियान में संतोष कुमार सिंह, नवीन सिंह, कुमार गौरव, राजेश्वर सिंह यादव, शिव शंकर सिंह, प्रभात सरोलिया, दिनेश सिंह, बाबू अंसारी, शिव शंकर सिंह, गुरुपद महतो, जलेश्वर महतो, शंकर महतो, हसनुल्ला अंसारी उत्तम दुबे आदि भी अनुपमा के साथ रहे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular