भरत तिवारी एनकाउंटर के खिलाफ महापंचायत, बिहार-यूपी-झारखंड समेत कई राज्यों से जुटेंगे लोग

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार के भोजपुर जिले में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत के 6 दिन बाद तत्कालीन एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मियों एफआईआर हुई है। वहीं परिवार के खिलाफ दर्ज FIR पुलिस ने वापस ले ली है। उधर, आज बुधवार को भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत बुलाई गई है।

श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत

भरत तिवारी के एनकाउंटर के खिलाफ बिलौटी गांव स्थित बाबा कुंडेश्वर नाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में विशाल श्रद्धांजलि सभा सह महापंचायत का आयोजन किया गया है। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है। लगातार लोग उसको न्याय दिलाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। जिसको लेकर महापंचायत बुलाई गई है।

बिहार-यूपी-झारखंड समेत कई राज्यों से जुटेंगे लोग

महापंचायत में लोगो के पहुंचने का सिलसिला शुरू। काफी संख्या में लोगो के पंहुचने की संभावना। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से यहां महापंचायत में लोगों की पहुंचने की संभावना है।

पीके और बाबा बागेश्वर भी पहुंचेंगे बिलौटी गांव

आम लोगों के साथ लगातार नेताओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों के समर्थन के बीच आंदोलन का दायरा बढ़ता जा रहा है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी भरत तिवारी के परिजनों से मिलने आरा पहुंच रहे हैं। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज भी भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचेंगे।

17 जून को हुआ था एनकाउंटर

बीते 17 जून को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की मौत हो हुई थी। इसके बाद से लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। बवाल बढ़ने पर सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। हालांकि क भी लोगों का आक्रोश नहीं थमा। उधर भरत तिवारी की मां आशा देवी का कहना है कि उन्हें अब सिर्फ हाईकोर्ट पर ही भरोसा है। क्योंकि हत्या करने वाले पुलिसवाले हैं और उनसे सही जांच की उम्मीद करना बेकार है।

Share This Article