Table of Contents
PM Modi के देश और दुनिया में लाखों प्रशंसक है जो उन्हें हर प्रकार से स्वस्थ दीर्घायु और ख़ुश देखना चाहता है। कोई उनको भगवान की तरह पूजता है तो कोई भगवान से उनके लिए नित्य प्रार्थना भी करता है। ऐसे ही कर्नाटक का एक कट्टर प्रशंसक है जिन्होंने अपने PM Modi के लिए कुछ ऐसा कार डाला जिसे सुनकर आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे।
PM Modi के तीसरे कार्यकाल के लिए बाएं हाथ की तर्जनी उंगली की दी बली
PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट्टर प्रशंसक कहे जाने वाले कर्नाटक के एक शख्स ने अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Loksabha Election के तीसरे कार्यकाल के लिए प्रार्थना करते हुए अपने बाएं हाथ की तर्जनी उंगली ही काट कर काली माता को बलि के रूप में चढ़ा दी। हालांकि यह पहली बार नहीं है बता दें कि इससे पहले 2019 के आम चुनाव के दौरान भी उन्होंने अपनी उंगली काटने की कोशिश की थी, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं कर पाए जबकि इस बार वह अपनी उंगली काटने में सफल रहें।
PM Modi का कट्टर प्रशंसक पीएम मोदी के लिए एक मंदिर भी बनवाया

PM Modi के लिए यह अथाह प्रेम रखने वाला प्रशंसक कारवार शहर के सोनारवाडा इलाके का रहने वाला है। इस कट्टर प्रशंसक का नाम अरुण वर्नेकर है। जानकारी के अनुसार शनिवार को अरुण ने अपने आवास पर पीएम मोदी का एक मंदिर भी बनवाया है और नियमित रूप से विशेष पूजा करते हैं।
PM Modi की जीत के लिए उंगली काट घर की दीवारों पर खून से लिखा मां काली माता, मोदी बाबा का रक्षा करो
अरुण वर्नेकर ने PM Modi की जीत के लिए अपनी उंगली काटने के बाद अपने घर की दीवारों पर खून से लिखा मां काली माता, मोदी बाबा का रक्षा करो। उन्होंने दीवार पर यह भी लिखा था कि ‘मोदी बाबा’ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। दीवार पर ‘मोदी बाबा सबसे महान’ भी लिखा हुआ देखा गया। हालांकि इस खबर की सत्यता की पुष्टि मिरर मीडिया नहीं करती है और ना ही प्रमाणिकता साबित करती है।
देश के विकास के लिए एक बार फिर PM Modi की जरूरत
वहीं PM Modi का कट्टर प्रशंसक अरुण वर्नेकर कि माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद ही ‘चीन और पाकिस्तान के कारण होने वाली परेशानियां खत्म हो गई हैं। उन्होंने कहा, पहले कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों और सैनिकों की मौत की खबरें आती थीं, लेकिन अब क्षेत्र शांतिपूर्ण है। अरुण ने कहा कि देश के विकास के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है।
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थें PM Modi के प्रशंसक अरुण वर्नेकर
गौरतलब है कि पहले मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले PM Modi का प्रशंसक अरुण वर्नेकर वर्तमान में वह कारवार शहर में रहते हैं और अपनी वृद्ध मां की देखभाल करते हैं। वह अविवाहित हैं।
ये भी पढ़े….
- जड़ी-बूटियों का ज्ञान, सिनेमा का जादू और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद: जानिए जमशेदपुर के ‘संवाद’ महोत्सव की खास बातें
- Railway Update: दोपहर 2 बजे की बजाय अब इस समय तक खुले मिलेंगे रेलवे काउंटर, 15 नवंबर से नया नियम लागू
- NEET-UG 2027 Big Alert: 2 मई को होगी परीक्षा, ऑनलाइन नहीं बल्कि इस मोड में देना होगा एग्जाम
- पश्चिम बंगाल में आवास योजना का बड़ा भुगतान, 7 लाख लाभार्थियों को ₹4,201 करोड़; फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त
- अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, डीसी के सख्त निर्देश- समय पर हो हर समस्या का समाधान

