तेज प्रताप के आवास पर पहुंचे लालू यादव, बेटे के जन्मदिन की पार्टी में हुए शामिल

Neelam
By Neelam
2 Min Read

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने गुरूवार को अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पिता लालू प्रसाद यादव भी उनके आवास पहुंचे। पिता लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में तेजप्रताप ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर तेजप्रताप ने लालू प्रसाद यादव को केक खिलाया और पिता का आशीर्वाद लिया।

तेज प्रताप ने पिता के साथ मनाया जन्मदिन

बेटे के जन्मदिन को मनाने के लिए पिता लालू प्रसाद यादव देर शाम पहुंचे। लालू यादव जैसे अपने बेटे के आवास पर पहुंचे, तेज प्रताप के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया। तेज प्रताप यादव ने अपने पिता की मौजूदगी में केक काटा और सबसे पहले उन्हें खिलाकर आशीर्वाद लिया। लालू यादव ने भी बड़े बेटे को केक खिलाया।

सीएम सम्राट चौधरी को भी भेजा था न्योता

लालू के बेटे ने अपने बर्थ डे पार्टी में आने के लिए माता-पिता सहित पूरे परिवार और सीएम सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं को निमंत्रण दिया है।

पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों ने जमकर मनाया जश्न

तेज प्रताप यादव के जन्मदिन पर राजधानी पटना के हार्डिंग रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर जश्न का माहौल रहा। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। उन्होंने जमकर पार्टी को एन्जॉय किया, आतिशबाजी कर और तेजप्रताप के समर्थन में नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में भी पहुंचे थे लालू यादव

इससे पहले भी लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव के यहां पहुंच चुके हैं। इसके पहले मकर संक्राति के अवसर पर तेज प्रताप की ओर से आयोजित किए गए दही-चूड़ा भोज में भी लालू यादव पहुंचे थे। स्वास्थ्य की वजह से लालू यादव ने तब कुछ खाया नहीं था, लेकिन बेटे के कार्यक्रम में शामिल होकर उसकी शान जरूर बढ़ाई थी। तेज प्रताप ने राबड़ी आवास पर जाकर खुद लालू-तेजस्वी को दही-चूड़ा का न्योता दिया था।

Share This Article