रांची के ओटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल और विकसित भारत के संकल्प को लेकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत सभा हुई। कार्यक्रम में हजारों बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
25 साल के कार्यकाल को बताया प्रेरणादायक
संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाव हमेशा ‘नेशन फर्स्ट’ रहा है।
भारत की आर्थिक ताकत का किया जिक्र
संजय सेठ ने कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन के क्षेत्र में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भारत की सैन्य ताकत पर जोर
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की बड़ी सैन्य शक्तियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत को चुनौती देने वालों को जवाब देने में देश सक्षम है और दुनिया की नजर भारत पर है।
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
देश सेवा का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश सेवा तथा विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इसके बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को आगे रवाना किया गया।

