June 11, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

बड़ी खबर – सिंदरी विधायक के ज्येष्ठ पुत्र विवेक कुमार महतो ने कर ली खुदखुशी

1 min read

मिरर मीडिया : धनबाद के सिंदरी से एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो के ज्येष्ठ पुत्र विवेक कुमार महतो ने खुदखुशी कर ली है।

सूत्रों कि माने तो विवेक पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थे और उनका उपचार रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था। पिता के बीमार होने के बाद अवसाद में चले गये थे। वहीं रविवार देर रात उन्होंने रांची में आत्महत्या कर ली है।

विदित हो कि सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना से ग्रसित होने के कारण पिछले लगभग दो साल से हैदराबाद में इलाजरत हैं।

हालांकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि संभवत: उसने जहर या नींद की दवा खा ली हो। आज उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही विधायक की पत्नी तारा देवी, उनके छोटे पुत्र तथा पुत्री समेत परिवार के अन्य सदस्य रांची रवाना हो गये। गौरतलब है कि 25 वर्षीय विवेक एक इंजीनियर थे। और उनका विवाह भी नहीं हुआ था।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.