Table of Contents
Earthquake – भारत सहित दुनिया के कई देशों में एक के बाद एक भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजस्थान के पाली में देर रात करीब 1.29 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसकी तीव्रता करीब 3.7 मापी गई है। जबकि बीते गुरुवार और शुक्रवार को कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं शुक्रवार 5 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि ये भूकंप रात करीब 11 बजे आया था। देर रात आए भूकंप से किश्तवाड़ में हड़कंप मच गया। रात को ही लोगों अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।
लगातार आ रहे Earthquake से लोगों में दहशत का माहौल
देर रात अचानक आए Earthquake भूकंप से जहाँ लोग डर की वजह से घरों से बाहर निकल आए वहीं लोगों के बीच दहशत का माहौल भी है। हालांकि यहां भी किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। इसके अलावा गुरुवार की रात हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Earthquake से न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी की धरती भी डोली
इसके अलाव भारत के बाहर की बात करें तों न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी न्यू जर्सी के आस पास Earthquake भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक न्यू जर्सी में आए भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। यहां के कई इलाकों में भूकंप से धरती हिली। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों में काफी दहशत का माहौल है।
उत्तरी कैलिफोर्निया में लगातार 7 बार Earthquake से हिली धरती
इसके साथ ही उत्तरी कैलिफोर्निया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। Earthquake भूकंप एक के बाद एक करके 7 बार अलग अलग समय पर आया। वहीं एक के बाद एक लगातार आ रहे भूकंप से लोग काफी डरे सहमे हैं। इसी बीच जान बचाने के लिए लोगों अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों में चले गए हैं। हालांकि यहां भी किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े….
- सड़क हादसे में जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की मौत, गहरे सदमे में पूरा परिवार
- IMD अलर्ट: अगले 3 दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी
- देशभर में मौसम का उतार-चढ़ाव, यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों के लिए भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट
- देशभर में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर, चांद न दिखने के बाद लिया गया फैसला
- चैत्र नवरात्रि 2026: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

