सिद्धारमैया ने कर्नाटक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का किया ऐलान, डीके शिवकुमार बनेंगे नए सीएम

Neelam
By Neelam
2 Min Read

कर्नाटक की राजनीतिक रार जल्द खत्म होने वाली है। सीएम पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। डीके शिवकुमार अब कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायकों की बैठक में सिद्धारमैया ने उनके नाम का ऐलान किया। सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

दोपहर तीन बजे देंगे इस्तीफा

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार की विदाई का वक्त तय हो गया है। सिद्धारमैया शाम तीन बजे लोकभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सिद्धारमैया लोकभवन में राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार भी मौजूद रह सकते हैं।

सिद्धारमैया ने किया अगले सीएम के नाम का ऐलान

इससे पहले सिद्धारमैया ने आज सुबह ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी, जिसमें डीके शिवकुमार समेत तमाम मंत्री शामिल हुए। पहले सभी ने साथ में बैठकर नाश्ता किया। उसके बाद सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। विधायकों की बैठक में सिद्धारमैया ने उनके नाम का ऐलान किया। उन्होंने सभी विधायकों से डीके का साथ देने की अपील की।

शिवकुमार ने सिद्दारमैया के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्दारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को गले लगाकर यह सन्देश देने की कोशिश की कि पार्टी के अंदर के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है।

Share This Article